फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर केस - चाय पीने के बाद उमा ने कहा चलते हैं, सोनू बोला- काम तो पूरा कर लें

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी सोनू।
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड : चाय पीकर उमा बोली चलते हैं, सोनू ने कहा-काम तो पूरा कर लें
विज्ञापन

गाजियाबाद। डॉली के घर पहुंचने के बाद उमा और सोनू की रिश्तेदारों की तरह खातिरदारी हुई। चाय नाश्ता करने के बाद उमा ने सोनू से कहा कि अब चलते हैं। उसके बाद सोनू ने जवाब दिया, जिस काम के लिए आए हैं, पहले वह तो पूरा कर ले। उसके बाद पांच लोगों को ऊपर अंदर वाले कमरे में बंद कर दिया। सबसे पहले अंशु को सटाकर गोली मारी। डॉली ने विरोध किया तो पहले उससे मारपीट की और कहा कि तुझे भी मार देंगे, पहले ये बता पैसा और जेवरात कहां रखे हैं। डॉली ने डर के कारण जेवरात और कैश के बारे में पता दिया। उसके बाद उन्होंने डॉली को भी गोली मार दी। अगली गोली नहीं चली तो बच्चों के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। उन्हें मरा समझकर जेवरात और रुपये लेकर निकल गए। पुलिस ने उमा की एक वीडियो भी जारी की है। वीडियो में वह बोल रही है कि वह डॉली गांव के रिश्ते से मेरी सास की पोती लगती थी, मैं उसकी अम्मा लगती हूं। उसके बच्चे भी उसे अम्मा बोलते हैं। काफी समय से मैं और सोनू योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें