30 कोरोना संक्रमित, 43 डिस्चार्ज
गाजियाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 30 नए मरीज मिले। 43 लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। अभी 406 का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना से 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 26225 लोग संक्रमण की चपेट में आए थे, इनमें से 25717 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर जनवरी में घटकर 1.25 फीसदी हो गई है। यह दिसंबर में 2.99 फीसदी थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस महीने पोर्टल पर 102 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 8164 लोगों की जांच की गई थी। दिसंबर में पोर्टल पर अपलोड की गई 1.01 लाख जांच के बाद 3034 लोग संक्रमण की चपेट में आए थे। सबसे अधिक संक्रमण दर जून में 19.93 फीसदी थी। 15 दिसंबर के बाद संक्रमण में कमी आई है। ब्यूरो