मछली पकड़ने गया युवक हिंडन नदी में बहा
मुरादनगर। मछली पकड़ने गया एक युवक हिंडन नदी में गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मूलरूप से मुजफ्फरनगर के कैराना निवासी गफ्फार(30)पुत्र अहसान मुरादनगर पाइप पाइन मार्ग भदौली गांव स्थित एक ईट भट्टे पर मजदूरी करता था। एसएचओ के मुताबिक शुक्रवार सुबह गफ्फार हिंडननदी में मछली पकड़ने गया था। वह नदी किनारे खड़ा होकर मछली पकड़ रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर गफ्फार नदी में गिर गया। एसएचओ का कहना है कि गोताखोरों की मदद से नदी में बहे युवक की तलाश कराई जा रही है।