मुरादनगर से ट्रैक्टर चलाकर आई 80 वर्षिय राम कुमारी।
- फोटो : GHAZIABAD City
80 वर्षीय वृद्धा ट्रैक्टर चलाकर यूपी गेट पहुंचीं
साहिबाबाद । मुरादनगर के जलालपुर से 80 वर्ष की रामकुमारी बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर चलाकर यूपी गेट पहुंचीं। उन्होंने किसानों के साथ आंदोलन में पूरा समर्थन देने का एलान किया। कहा कि वह पिछले कई दिनों से आंदोलन स्थल पर आने की तैयारी कर रही थीं। लेकिन ट्रैक्टर न मिलने की वजह से यहां नहीं पहुंच सकी थीं। अब बेटे और अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर किसानों के बीच पहुंची। रामकुमारी ने सरकार को चेताया कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक वह भी घर वापस नहीं जाएंगी। उधर, अलीगढ़ के जट्टारी गांव के दिव्यांग किसान सामलिया ने बताया कि किसानों को समर्थन देने के लिए वह काफी दूर से हाथों के बल चलकर आंदोलन स्थल तक पहुंचे। यहां उन्होंने गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात की।