फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध चार पिस्टल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध चार पिस्टल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक बदमाश को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध चार पिस्टल बरामद की, कब्जे से 60 कारतूस भी बरामद किये गये। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश हथियारों की तस्करी करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि दिल्ली से एक तस्कर आया हुआ है, उसके पास अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर तस्कर की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर सहबिस्वा गांव के सरकारी स्कूल के पास से बदमाशो को पकड़ गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार पिस्टल व 60 कारतूस बरामद किये गये। पूछताछ में अपना नाम इमरान निवासी लकड़ी मार्केट वेलकम सीलमपुर दिल्ली बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश दिल्ली से हथियार खरीदकर ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई करता था। बताया कि वह एक पिस्टल करीब 25 हजार रुपये लेकर 75 हजार रुपये तक में बेचता था। --------- हरभजन ङ्क्षसह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें