फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार लेने वाला गिरफ्तार संवाद न्यूज एजेंसी मोदीनगर। पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर रुपयों की ठगी की थी। इतना ही नहीं गिरफ्तार आरोपी अपने को वकील व आलाधिकारियों से संबंध होने की बात कहकर पुलिस को रौब दिखाता था। भोजपुर थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि सैदपुर गांव में दो परिवार के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। जिसमें एक व्यक्ति दो माह पहले गांव आया था और एक पक्ष की दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इतना ही नहीं युवक ने अपने को एक न्यूज चैनल का एडिटर, वकील व पुलिस के आलाधिकारियों से अच्छे संबंध होने की बात कही। युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर एक पक्ष से 50 हजार रुपये ले लिये। इसके बाद सीएम पोर्टल पर भी शिकायत भेजी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और निकला। पीडि़त पक्ष का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर उक्त युवक ने पचास हजार रुपये लिये थे। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर परितोष निवासी जीडीए कॉलोनी नंदग्राम गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, कब्जे से ठगी के 50 हजार रुपये बरामद किये है। --------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें