नाले की सफाई ना होने के कारण भरा पानी
मोदीनगर। नगर पंचायत निवाड़ी द्वारा बम्बे से नहर तक लाखों रुपये की लागत से बनाया गया नाले की सफाई नहीं होने के कारण इंटर कॉलेज परिसर में तीन फीट तक पानी भर गया है। पानी भरने के कारण छह सौ से अधिक छात्रों को डेंगू व मलेरिया बुखार होने की आशंका बनी हुई। प्रधानाचार्य द्वारा पत्र लिखने के बाद भी पानी के निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए है। बता दे कि पांच साल पहले नगर पंचायत निवाड़ी द्वारा मोदीनगर धौलड़ी मार्ग पर कस्बा निवाड़ी में बंबे से लेकर गंगनहर तक लाखों की रुपये की कीमत से नाले का निर्माण कराया गया था। एनजीटी ने नाले का पानी नहर में डालने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बताया जा रहा है कि नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई। लगातार हुई बारिश के कारण श्री कृष्णा इंटर कॉलेज परिसर में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने बताया कि नाले से पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिस कारण श्री कृष्णा इंटर कॉलेज व संजय गांधी बालिका इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि पानी की निकासी को लेकर उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ,अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता व जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद को पत्र भी लिखा जा चुका है। उनका कहना है कि अब आगे पानी सड़ना श्ुारू हो जाएगा और संक्रमण रोग फैल जाएगे।
-----
हरभजन सिंह