साप्ताहिक बंदी में दुकान पर सामान बेच रहे 24 दुकानदार पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। पुलिस ने साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलकर सामान बेचने वाले 24 दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएचओ ने बताया कि रावली रोड चुंगी नंबर तीन प्रभारी एसआई जितेंद्र यादव रविवार शाम साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए गश्त कर रहे थे। रावली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे तो अनस फास्ट फूड की दुकान खुली थी, जिस पर भीड़ लगी थी। इसके अलावा अमित किरान स्टोर, चुनमुन घी की दुकान, मुल्ली जी रेडीमेंट्स, दामुदर दास इलैक्ट्रानिक्स की दुकान, मेनबाजार में सब्जी की दुकान, न्यू पेरंस गारमेंट्स, सादाब सब्जी की दुकान, शाहरूख मुर्गे की दुकान, शमा होटल के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। आईटीएस चौकी प्रभारी एसआई अतुल चौहान ने काके की चाय दुकान, बंटी त्यागी, मोनू फिटनेस जिम, हीरा फूल मंडल, वरूण व ललित राधेश्याम विहार शनि के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा कस्बा चौकी प्रभारी हरबीर सिंह ने त्यागी एंड संस न्यू जिला पंचायत मार्केट, दीपक कनफैक्शनरी केएन मार्केट, शान होटल मलिकनगर तिराहे, अमन हार्डवेयर, लक्ष्मणदास स्वीट और तिरूपति किराना स्टोर के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की है।
---------
हरभजन सिंह