फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण करने के साथ छात्राओं ने पौधों की देखभाल की ली शपथ

विज्ञापन
आरसीसीवी डिग्री कॉलेज में छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताते हुए वक्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित... सबहेड: रामचमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उत्थान समिति के सहयोग से हुआ पौधरोपण - अधिक ऑक्सीजन देने वाले पीपल व वट के पौधे लगाए गए माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उत्थान समिति के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पौधरोपण अभियान में शामिल होकर और पौधे लगाकर छात्राओं ने उनकी देखभाल की भी शपथ ली। कॉलेज परिसर में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पीपल और वट के पौधे लगाए गए। पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही और उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह ने छात्राओं को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी चार सालों तक सेवा करने की शपथ दिलाई। छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताते हुए पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही ने कहा कि पौधा लगाने पर आपको गर्व होना चाहिए कि आप एक ऑक्सीजन प्लॉंट लगा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले पीपल, वट के पौधों को लगाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीतू चावला ने भी अपने विचार रखे। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें