फोटो सहित...
सबहेड: प्रथम भोपाल सिंह बालियान मेमोरियल चैंपियन ट्रॉफी में उदय गुप्ते एकेडमी को हराया
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में प्रथम भोपाल सिंह बालियान मेमोरियल चैंपियन ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली कोल्ट्स क्रिकेट क्लब और उदय गुप्ते क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। मैच में दिल्ली कोल्ट्स ने उदय गुप्ते क्रिकेट एकेडमी को छह रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिल्ली कोल्ट्स के अनुराग त्यागी ने हासिल किया। जबकि गौरव काम्बोज फाइटर ऑफ द मैच चुने गए।
टॉस जीतकर उदय गुप्ते एकेडमी ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कोल्ट्स की टीम ने 40 ओवर में 10 विकेट खोकर 217 रन बनाए। बल्लेबाज अनुराग त्यागी ने 79 रन, लक्ष्य थरेजा ने 77 रन की शानदार पारी खेली। जबकि उदय गुप्ते एकेडमी के गेंदबाज गौरव काम्बोज व सिकंदर ने तीन-तीन विकेट लिए। बाद में खेलने उतरी उदय गुप्ते एकेडमी की टीम 34.3 ओवर में चार विकेट खोकर 181 रन बना सकी। बल्लेबाज काव्य ने 48 रन, स्नेहाशीष ने 43 रन बनाए। गेंदबाज दीपक ढिल्लन व संदीप सांगवान ने एक-एक विकेट लिए।
----