स्कूटी पर बैठने से मना करने पर बीफार्मा के छात्र को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। स्कूटी पर बैठने से मना करने पर युवकों ने मारपीट कर बीफार्मा छात्र को घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
चर्च कम्पाउंड कॉलोनी निवासी शुऐब चौधरी आईटीएस कॉलेज में बीफार्मा का छात्र है। बताया कि पढ़ाई के बाद वह प्रैक्ट्सि के लिए मलिकनगर स्थित नेशनल मेडिकल स्टोर पर चला जाता है। स्टोर के बाहर ही उसकी स्कूटी खड़ी थी। बताया कि इसी बीच तीन-चार युवक स्कूटी पर आकर बैठ गये। स्कूटी पर बैठने का शुऐब ने विरोध किया तो गुस्साए युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर शुऐब को लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं उसकी स्कूटी भी तोडफ़ोड़ दी। पुलिस ने सानिब व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
--------
हरभजन सिंह