फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली-मेरठ हाईवे असालतनगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक आरके पांडे ने सूचना दी कि एक मरीज की हालत बिगडऩे पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके  पर और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ ने बताया कि मृतक अनुज कुमार(30)पुत्र रामोतार निवासी इंद्रापुरी ब्रहमपुरी मेरठ का रहने वाला था। बताया कि वह दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। मृतक अधिक नशा करने का आदी था। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनुज की मौत का कारण स्पष्ट होगा। --------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें