पॉलीकैब कंपनी के नाम से बेच रहा था नकली तार, पकड़ा
- कंपनी की तरफ से एक दुकानदार को बीस बंडल के साथ पकड़ा
- कंपनी के लोगों ने जांच के दौरान दुकानदार को पकड़ा, एक साथ हुआ फरार
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। तार बनाने वाली एक कंपनी ने लाजपत नगर इलाके में नकली तार बेचते हुए एक दुकानदार को पकड़ा है। जबकि उसका एक साथी वहां से भाग खड़ा हुआ। कंपनी के लोगों ने दुकानदार के पास से बीस बंडल तार बरामद किए हैं। कंपनी के लोगों ने दुकानदार और तार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
कंपनी के कर्मचारी कमल ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि लाजपत नगर में एक दुकानदार उनकी कंपनी पॉलीकेब के नकली सामान बेच रहा है। जिसपर वह अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे। वहां पर दुकानदार ने तार दिखाया तो वह नकली निकला। जिसके बाद कंपनी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कंपनी के लोगों ने दुकानदार को तो मौके पर पकड़ लिया जबकि उसका साथ मौके से भाग निकला। मौके से बीस बंडल नकली तार बरामद हुआ है। पकड़े गए दुकानदार संचित को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही संचित और अजय के खिलाफ थाना साहिबाबाद में नकली माल बेचने की शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कमल ने बताया कि माल कहां से आ रहा था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
अंकुश बिश्नोई