तीन बदमाशों ने मारपीट कर किसान से बाइक लूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। नेकपुर-रावली मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को मारपीट कर किसान से बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान से मारपीट की। पुलिस ने बाइक लूट का मामला चोरी में दर्ज किया है।
भनैड़ा गांव निवासी अरूण त्यागी किसान है। वह शनिवार को अपने गांव से नेकपुर किसी काम से जा रहे थे। रावली से नेकपुर से आगे जंगल में पहुंचे, तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आये। बदमाशों ने मारपीट कर अरूण त्यागी से बाइक लूट ली और फरार हो गये।
पीडि़त ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची और बदमाशों की तलाश में काबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली, बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस ने भी बाइक लूट का मामला चोरी दर्ज कर इतिश्री कर ली। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------
हरभजन सिंह