फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में बेरहमी से पत्नी को पीटा, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में बेरहमी से पत्नी को पीटा, हुआ गर्भपात संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। घरेलू कलह में एक युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पिटाई के कारण महिला का गर्भपात हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। सरधना निवासी युवती की शादी एक वर्ष पूर्व मुरादनगर की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। बताया गया है कि शुक्रवार रात घरेलू कलह के चलते विवाहिता व उसके पति के बीच विवाद हो गया। गाली गलौच से मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने बेरहमी से अपनी पत्नी को पीटा, जिसके कारण महिला का गर्भपात हो गया। पीडि़ता के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में समझौते के लिए बातचीत चलती रही। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। --------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें