एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से बीस हजार निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर महिला के खाते से बीस हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीडि़ता ने गुहार लगाई है।
ब्रिजविहार कॉलोनी निवासी महिला सोनिया गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करती है। एसबीआई बैंक में उनका बचत खाता है। बताया कि बुधवार दोपहर मोबाइल पर एक फोन आया, कॉलर ने अपने को बैंक का अधिकारी बताते कहा कि आपका एटीएम कार्ड अपडेट नहीं है, इसके लिए आप अपने एटीएम कार्ड की जानकारी दे। कॉलर ने एटीएम कार्ड व मोबाइल पर ओटीपी की जानकारी ले ली। बताया कि फोन कटने के पांच मिनट बाद ही खाते से बीस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------
हरभजन सिंह