सबहेडः आरकेजीआईटी में ऑनलाइन वर्चुअल सेमिनार का हुआ आयोजन, एथिकल हैकिंग के विभिन्न बिंदुओं पर एक्सपर्ट ने की चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित आरकेजीआईटी इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। ऑनलाइन सेमिनार में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शिरकत की। देश के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नेटवर्किंग, एंड्राइड डेवलपमेंट और हैकिंग विषय में प्रैक्टिकल मुद्दों पर जानकारी दी। वर्चुअल सेमिनार में विद्यार्थियों से एथिकल हैकिंग और एंड्रॉयड एप्लीकेशन के प्रैक्टिकल भी करवाए गए। सेमिनार में नेट कैंप के निदेशक संतु पुर्केत ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों और भविष्य में उनसे होने लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ऑनलाइन सेमिनार में संस्थान के कंप्यूटर साइंस विभाग की एचओडी प्रो. सचि गुप्ता, रामवीर सिंह और तरुण अग्रवाल मौजूद रहे।