फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते चाकू मार डॉक्टर व उसके भतीजे को किया घायल

विज्ञापन
मुरादनगर के जलालाबाद गांव में डॉ नईम व उसके भतीजे पर चाकू से हमला, घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रंजिश के चलते चाकू मार डॉक्टर व उसके भतीजे को किया घायल -जलालाबाद गांव में सोमवार सुबह हुई वारदात, रिपोर्ट दर्ज   फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। जलालाबाद गांव में रंजिश के चलते सोमवार को चाकू से हमला कर डॉक्टर व उसके भतीजे को घायल कर दिया। वारदात के समय डॉक्टर अपने क्लीनिक के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जलालाबाद गांव में डा.नईम परिवार सहित रहते है। गांव में उनका क्लीनिक है। डा.नईम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने क्लीनिक के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के चार लोग आए और रंजिश के चलते गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर डा.नईम पर हमला कर दिया। चाकू लगने पर लहूलुहान होकर नईम जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर मौके पर नईम का भतीजा शाहिद उर्फ मोनू व तबसुम पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं लोहे की रॉड मारकर शहिद का सिर फोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गये। आरोप है कि पीडि़त परिवार थाने रिपोर्ट दर्ज कराने आया तो आरोपियों ने उनके घर पर दोबारा हमला कर दिया। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर रफीक, निसार, इरफान, रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। -------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें