फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद पांच, बीडीसी के दो नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जनपद की 96 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए और रजापुर में एक प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए रविवार को नामांकन हुए। एक प्रधान पद के लिए पांच नामांकन हुए और बीडीसी पद पर दो नामांकन आए। सोमवार को नाम वापसी होगी और 12 जून को चुनाव कराए जाएंगे। जिले में 161 गांव हैं जिसमें से अभी तक 65 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ। इसके अलावा 96 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा ना होने की वजह से पंचायतों का गठन नहीं हो सका है। इन बाकी बचे गांवों में पंचायत सदस्यों के लिए रविवार को नामांकन हुए। रजापुर ब्लाक में एक प्रधान और एक बीडीसी की मृत्यु के बाद वह पद खाली थे उनके लिए भी नामांकन हुए। प्रधान पद के लिए पांच नामांकन हुए। रजापुर ब्लाक स्थित युसुफपुर मनौटा गांव के प्रधान विजय सिंह की मृत्यु के बाद एक पद पर चुनाव कराए जाने हैं। इसके वार्ड 28 में इनायत पुर डासना में एक बीडीसी ललित की मृत्यु के बाद वहां पद रिक्त था उस पद के लिए दो नामांकन हुए। बाकी ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 188 पदों के लिए 221 नामांकन हुए। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि सात को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह दिया जाएगा और 12 जून को चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें