फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, हादसे में एक कि मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, हादसे में एक की मौत -मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर सोमवार रात हुआ हादसा संवाद न्यूज एजेंसी मोदीनगर। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर भोजपुर थाने के सामने सोमवार रात दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा पतला निवासी अमरीश कुमार(35)बाइक से सोमवार को किसी काम से गाजियाबाद गया था। रात्रि में लौटते समय मोदीनगर हापुड़ पर थाना भोजपुर के सामने पहुंचा तो मोदीनगर की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गयी। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार घायल अमरीश को मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा गंगनहर पटरी पर डिडौली पुल के पास तेजरफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। --------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें