फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील टिप्पणी करने पर लोगों ने मनचलों की धुनाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील टिप्पणी करने पर लोगों ने मनचलों की धुनाई की संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। एक युवती पर अश्लील टिप्पणी करना तीन मनचलों को महंगा पड़ गया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मनचलों को पकड़ उनकी जमकर धुनाई की। पुलिस के आने की भनक लगते ही मनचले फरार हो गये। पुलिस से पीडि़ता के परिजनों ने गुहार लगाई है। बताया गया है कि एक कॉलोनी स्थित फार्म हाउस के पास सोमवार सुबह तीन युवक पहले युवती को वीडियो कॉल कर रहे थे। वीडियो काल रिसीव न करने पर युवकों ने अश्लील टिप्पणी शुरू कर दी। युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गये, उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही मनचले लोगों को चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें