बोर्ड बैठक में 15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ, 24 प्रस्ताव भी पास
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। नगर पंचायत फरीदनगर कार्यालय परिसर में सोमवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंद्रह करोड रुपये का बजट पास किया गया। जबकि 24 प्रस्ताव विकास कार्य करने के लिए पास किये गये।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अनवर खान और संचालन अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार ने की। चेयरमैन अनवर खान ने बताया कि बोर्ड बैठक में वार्षिक बजट पास किया गया और विकास कार्यो के लिए 24 प्रस्ताव पर मुहर लगी। बताया कि 15 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बजट पास न होने के कारण कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। बजट पास होने के बाद वेतन देने की प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी। बजट में बारात व तालाबों के सौंदर्यकरण, सडक़ निर्माण, रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल समेत 24 प्रस्ताव पास किये गये है। बताया कि टेंडर निकालकर जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिए जायेंगे। बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे। सभासद इजहार खान, नफीस अल्वी, कृपाल सिंह, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
----------
हरभजन सिंह