माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आज से विशेष अभियान शुरू हो रहा है। इसमें अधिवक्ता, मीडिया संस्थानों से जुड़े लोग, सरकारी कर्मचारी, न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ताओं के लिए ऑनस्पॉट यानि मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वह अपने अस्पताल के अलावा अन्य स्थानों को भी टीकाकरण केंद्र बनाएं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाया जा सके। वहीं मैक्स अस्पताल को पांच सौ टीकाकरण कराने का निर्देश है।
नगरीय क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण केंद्र बनाकर लोगों का टीकाकरण शुरू होगा।
जल्द ही कम्युनिटी हाल, स्कूल, कालेज और मॉल को भी टीकाकरण केंद्र बनाकर टीकाकरण करने की तैयारी की जा रही है।
यहां बनाए जाएंगे नए टीकाकरण केंद्र
न्यायालय परिसर - यहां पर अधिवक्ताओं एवं न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। जिला एमएमजी अस्पताल में पोस्टल कार्यालय से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। रेलवे अस्पताल में रेलवे विभाग के कर्मचारियों, सेठ मुकुंदलाल इंटर कालेज में सरकारी शिक्षकों, डीपीएसजी मेरठ रोड और कैलास मानसरोवर सेंटर पर 12 साल से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण होगा।
ग्राम पंचायतों में यहां होगा टीकाकरण
कुशलिया, शकूरपुर में 31 मई और एक जून को
इकला और मुरादाबाद में दो और तीन जून को
इनायतपुर और शाहजहांपुर में चार और पांच जून इसी तरह अन्य ग्राम पंचायतो का शड्यूल बढ़ता रहेगा।