नेशनल एजुकेशन पॉलिसी फ्यूचरिस्टिक विजन ऑफ इंडिया पर ई-सेमिनार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादगर। आईटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को शीर्षक नेशनल एजुकेश पॉलिसी फ्यूचरिस्टिक विजन ऑफ इंडिया पर ई-सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कॉलेज के शिक्षक, छात्र समेत 400 लोगों ने प्रतिभाग किया।
सेमिनार में वाइस चेयरमैन अर्पित चडढा ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का प्रभाव आने वाले दिनों में भारत की शिक्षा प्रणाली पर क्या पड़ेगा, इसके बारे में विस्तार से बताया। निदेशक डा.सदीश कुमार ने सेमिनार के उदेश्य के बारे में बताया। निदेशक पीआर सुरेंद्र सूद, डा.अकील बुसराई, संदीप संचेतीय, डा.तरूण कांत, डा.भीमरेया मैत्री आदि ने अपने विचार रखे। डा.राधा गोयल, डा.राजकुमारी, स्वीटी बाना, डा.मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
-----------
हरभजन सिंह