गांव में ही चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित.......
- मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नाहल में एक ही रात में चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम
- घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। थानाक्षेत्र के गांव नाहल में चोरों ने मकान और स्कूल में धावा बोलकर हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि गांव के ही युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना का खुलासा करते हुए मसूरी पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।..............
गांव नाहल के ही मोहम्मद आबिद के मुताबिक वह गांव में स्थित सना पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। बीती रात अज्ञात चोर स्कूल में आ घुसे और कमरों के ताले तोड़कर सोलर प्लेट से चलने वाले पांच पंखे, बिजली से चलने वाले 10 सीलिंग फैन, एक कूलर किट, एक नल की मोटर चोरी करके ले गए। दूसरी घटना में मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नाहल निवासी सुभाष कुमार का कहना है कि उनकी टाटा 407 घर के अंदर खड़ी हुई थी। बीती रात अज्ञात चोर घर में घुसे और उनकी टाटा 407 की बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने घर के इनवर्टर और उसकी बैटरी भी चुरा ली। सुबह होने पर घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गांव नाहल के ही फिरोज, साकिर उर्फ साकर, मोहम्मद अली और रवि कुमार ने घटना को अंजाम दिया था चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।