माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक की जिसमें नगर निगम द्वारा बढ़ाने जा रहे हाउस टैक्स को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाउस टैक्स में 15 फीसदी की वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध किया गया और इसको ना हटाने की सूरत में आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई। बैठक में अशोक श्रीवास्तव ने कहा जहां इस समय सरकार को अनेक प्रकार से राहत देने का कार्य करना चाहिए वहां उल्टे नगर निगम लोगों पर हाउस टैक्स का बोझ बढ़ा रहा है। पार्टी संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा कि कोरोना महामारी मे जब सम्पूर्ण देश की जनता बेहाल है, जब हर काम धंधे ठप हो चुके हैं लोगों की नौकरी खो चुकी है आय के कोई साधन नहीं है तो इस प्रकार का निर्णय तानाशाही पूर्ण निर्णय कहलायेगा ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव दीपक शर्मा ने का अगर यह भाजपा सरकार इस प्रकार के जन विरोधी कार्य करती रही तो सुभाषवादी पार्टी संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। जिला अध्यक्ष बीर सिंह त्यागी ने कहा गाजियाबाद की जनता इस प्रकार के लोभी सत्ताधारी पार्टी और उनके कर्मचारियों को माफ नहीं करेगी। हम जनता के हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और जब तक यह प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता तब तक हम संघर्ष करेंगे। बैठक को महानगर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव, साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी सुजीत तिवारी, मुरादनगर विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा होदिया, गाजियाबाद विधानसभा प्रभारी वीरपाल सिंह यादव, सियाराम यादव, अनिल मिश्रा,विनोद अकेला, अभीनन्दन तिवारी, सतीश सिंह, अनिल सिह्ना, कमलेश कुमार, दीपक चितोडिया आदि मौजूद रहे।