वर्चुअल बैठक में शामिल व्यापारी
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
----
मृतक व्यापारियों के परिवारों को मिले आर्थिक सहायता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि एक जून से व्यापारियों को सभी बाजार खोलने की अनुमति दी जाए और कोविड-19 के अनुसार सभी बाजार सभी व्यापारी उसका पालन करेंगे। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों को प्राथमिकता के अनुसार वैक्सीन लगाई जाए और लगभग एक महीने से सभी व्यापारियों की दुकान जो बंद है उसका बिजली का बिल माफ करा जाए। इसके अलावा महामारी में जो व्यापारी नहीं रहे उनके परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाए। बेतःक में अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, संजय गुप्ता, संजय बिंदल, हेमंत सिंघल, नितिन मित्तल, अनिल गुप्ता, जगमोहन सिंह, ठाकुर नरेश कुमार, राजेश दुआ, सचिन गर्ग, उदित मोहन आदि व्यापारी शामिल रहे।