फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धों का संरक्षक बनेगा समाज कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब एक फोन पर हो सकेगा। इसके लिए एल्डर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर बुजुर्गों की सभी समस्याओं का निवारण होगा। इस हेल्पलाइन का ट्रायल शुरू किया जा चुका है और इसके लिए एक निजी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नंबर पर बुजुर्ग व्यक्ति अपनी हर समस्या के निस्तारण के लिए फोन कर सकता है जिसका समाधान किया जाएगा। अब बुजुर्गों को किसी भी समस्या या फिर पेंशन या अन्य कार्यों के लिए विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बुजुर्ग घर पर बैठे ही हेल्पलाइन नंबर के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर 14567 है जिसपर फोन करके कोई भी बुजुर्ग नागरिक जरूरत पड़ने पर इस हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकेगा। इसका नोडल विभाग समाज कल्याण को बनाया गया है। इसके लिए निजी कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है जिसकी टीम कॉल के हिसाब से कार्य करेगी और इसकी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को सौंपेगी। ------- एल्डर हेल्पलाइन पर मिलेगी ये सुविधाएं इसमें 60 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के सगे पुत्र व पुत्री द्वारा भरण-पोषण की व्यवस्था कराना, वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड दिलाना, कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगावाना, अस्वस्थ होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज व संक्रमित होने पर इलाज, अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस से सुरक्षा दिलाना, गरीब व असहाय वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धाश्रम में रखना तथा वरिष्ठ नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा से संबन्धित परामर्ष व सहयोग आदि समस्याओं का समाधान किया जायेगा। --- कोट्स हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिया गया है। इससे अकेले या बेसहारा बुजुर्गों को काफी फायदा होगा। इसके तहत अगर किसी बुजुर्ग को उनके बच्चे प्रताडित कर रहे हों या किसी अन्य प्रकार से परेशान कर रहे हों इसकी भी शिकायत कर सकते हैं। रजनीश पांडे, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें