फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदमूर्ति का 100 वां अर्विभाव दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम की इकाई ने आनंद मार्ग संस्थापक आनंदमूर्ति का 100वां अर्विभाव दिवस मनाया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की जिला इकाई के अनुयायियों ने कोविड के चलते अपने-अपने घरों में रहकर यह दिवस मनाया। इस दौरान क्रांसिंग रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन, राजनगर, वसुंधरा, इंदिरापुरम, शास्त्रीनगर आदि जगह पर रहने वाले अनुयानियों ने घरों में कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा नारायण सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें गरीबों, अति पिछड़े एवं मलिन बस्ती में रहने वाले परिवारों को सूखा राशन का वितरण किया। सूखा राशन का वितरण पांच नंबर भटटा रोड ,राजनगर फ्लाई ओवर मेरठ रोड आदि पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। इस दौरान प्रवीर, यशोदा, चारू, तुषार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें