फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक स्टोर संचालक समेत 27 पर भीड़ इकट्ठा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के लगातार फैलने के बाद भी जिले के कुछ व्यापारी और लोग महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने अंसारी रोड चौराहे स्थित बुक मार्ट के संचालक समेत 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मौहल्ला कसाईवाड़ा में पवन निवासी गांव सिमथला जिला अलीगढ़ व आठ अन्य लोगों ने बिना कारण भीड़ एकत्रित की। इसके साथ ही आरोपियों ने मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। वहीं एसआइ मेजर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि अंसारी रोड चौराहा स्थित रस्तोगी बुक मार्ट के संचालक प्रदीप रस्तोगी पुत्र राजेंद्र रस्तोगी ने महामारी की गाइडलाइन का पालन न करते हुए दुकान पर भीड़ लगाई हुई थी। जबकि कोतवाली देहात के एसआई कुलदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि मामन तिराहा के पास भोला निवासी गांव मंसागढ़ी व 16 अन्य लोग बिना किसी कारण और बिना मास्क लगाए घूम रहे थे। जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें