फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने अधिवक्ता से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर ५ स्थित मोहन मीकिंस सोसायटी निवासी अधिवक्ता से घर के बाहर स्कूटी सवार एक बदमाश ने चेन लूट ली। पीडि़त ने शोर मचाते हुए कुछ दूर पीछा किया, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्टदर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रदीप कुमार शर्मा वसुंधरा सेक्टर पांच की मोहन मीकिंस सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब आठ बजे से ८.१५ बजे के बीच घर के सामने ही टहल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर आए एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाते हुए कुछ दूर पीछा किया। लेकिन बदमाश फरार हो गया। पीडि़त ने बताया कि आरोपी काफी मोटा था और उसने नीली शर्ट पहनी थी। उसकी सफेद स्कूटी थी। भागते हुए वह नंबर नहीं देख सके। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्टदर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।जिससे बदमाश की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें