फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पति ने पीटा, तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी एक विवाहिता के साथ उसके पति ने जमकर मारपीट की और फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला के मायके पक्ष ने विरोध किया तो उन्हें हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी जैनुबा ने बताया कि उसका निकाह मेरठ निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग उस पर दहेज में कार व नकदी लेने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसका उत्पीडऩ शुरू कर दिया। आरोप है कि गत 19 मार्च को उसके साथ ससुरालीजनों ने जमकर मारपीट की। साथ ही उसके पति ने उसे पर जानलेवा हमला करते हुए तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया और घर से भी निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ससुराल वाले उसे अब शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने उसे निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें