फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से शराब कारोबारी के नाम निकाला लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिबिल चेक करने पर पीड़ित कारोबारी को पता चला, कंपनी में जाने पर मिली धमकी - एसएसपी के आदेशपर कविनगर पुलिस ने बजाज फाइनेंस कम्पनी के अधिकारियों पर दर्ज किया केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आरडीसी स्थित फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 निवासी शराब कारोबारी सुधीर कुमार लौर के नाम पर फर्जी दस्तावेजों पर लोन निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उन्होंने अपने पैनकार्ड की सिबिल चेक की तो घटना का पता चला। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी में जाने पर कर्मचारियों ने उन्हें झूठे मामले में जेल जाने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कारोबारी ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने बजाज फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.......... मूलरूप से बुलंदशहर निवासी सुधीर कुमार लौर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 में रहते हैं। बुलंदशहर में उनका शराब का कारोबार है। उनका कहना है कि बीते दिनों उन्होंने पैन कार्ड की सिबिल रिपोर्ट देखी तो पता चला कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड की आरडीस शाखा से उन्हें 28 हजार रुपए का लोन दिया गया है और उस पर दो लाख रुपए का ब्याज हो गया है। सुधीर कुमार का कहना है कि वह बजाज फाइनेंस के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों से लोन के संबंध में बातचीत की। उन्होंने अपने मूल दस्तावेज दिखाते हुए उनके नाम पर फर्जी तरीके से लोन देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कारोबारी का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कई बार जाने पर भी टरकाते रहे। पीड़ित का कहना है कि मंगलवार को वह फिर से कंपनी गए तो कर्मचारियों ने झूठा केस दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। कभी कंपनी गए नहीं तो कैसे हो गया लोन....... पीड़ित कारोबारी सुधीर कुमार का कहना है कि वह कभी बजाज फाइनेंस कंपनी के दफ्तर ही नहीं गए तो ऐसे में उनके नाम से कैसे जोड़े दिया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी अन्य व्यक्ति से सांठगांठ करने के बाद लोन पास किया है। कारोबारी का कहना है कि उन्होंने थाने जाकर शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कविनगर एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि बजाज फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें