फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 144 व कोविड-19 के उल्लंघन पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। गांव चंदियाना में संभावित प्रत्याशी के परिजन द्वारा भारी समर्थकों के साथ रैली निकालने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें दो को नामजद किया गया है जबकि 50 से 100 व्यक्ति अज्ञात हैं। जिला पंचायत में गांव चंदियाना वार्ड नंबर दो के अंतर्गत आता है। इसमें महिला के लिए सीट आरक्षित है। संभावित प्रत्याशी व उनके परिजन समर्थकों के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। रविवार को गांव चंदियाना निवासी वदूद खान ने अपने समर्थकों के साथ भारी भीड़ के साथ रैली निकाल डाली। एसओ नरसैना सचिन बालियान ने बताया कि भारी भीड़ के साथ निकाली गई रैली को तत्काल संज्ञान में लिया गया है। इसमें वदूद खान व अजीम को नामजद करते हुए 50 से 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने के साथ कोविड-19 का पालन नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें