फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की भी कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके जेठ के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा दहेज के लिए पीड़िता का उत्पीड़न करते हुए मारपीट कर गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की गई। आरोप है कि पति ने पीड़िता को तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, जेठ समेत पांच ससुरालीजनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि कुछ समय पहले उसका निकाह बुलंदशहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट व गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बीते दिनों जेठ ने उसे ससुराल में अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। बाद में उसने पति एवं अन्य ससुरालीजनों को घटना के बारे में बताया तो उस पर ही आरोप लगाते हुए मारापीटा गया, साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पति और जेठ समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें