बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला संपर्क केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के नंबरों 05732-2828282 और मोबाइल नम्बर 9045098193 को जनसामान्य के मध्य पोस्टर, पम्प्लेट आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे निर्वाचन संबंधित किसी भी समस्या को आमजन के द्वारा कंट्रोल रूम में दर्ज कराने पर उनका निस्तारण समय से कराया जा सके। इसके अलावा डीएम ने कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ने पर जनपद में संक्रमण की रोकथाम एवं बेहतर मोनिटरिंग के उदेद्श्य से कलक्ट्रेट स्थित कोविड 19 आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पंजिकाओं का अवलोकन करने पर कंट्रोल रूम में रखी पंजिकाओं के अद्यतन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।साथ ही प्रतिदिन कोविड से संबंधित प्राप्त शिकायतों/ सूचनाओं एव कोविड मरीजों की स्तिथि को रजिस्टर में अंकित कर सूचनायें अद्यतन करने के निर्देश भी दिए।