फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी जोन ने की पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने बृहस्पतिवार देर रात पंचायत चुनाव, कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं कानून व्यवस्था आदि बिंदुओं को लेकर पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही चिनाव निष्पक्ष और शांति पूर्वक कराने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एडीजी ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर, एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी व एसपी देहात हरेन्द्र कुमार और सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पंचायत चुनाव, कोरोना के बढ़ते संक्रमण, अपराध नियंत्रण, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न के अनावरण को शेष घटनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। एडीजी ने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मतदान को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने एवं विशेष रूप से शस्त्र सत्यापन एवं शस्त्र निरस्तीकरण आदि कार्रवाई की जाए। एडीजी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग व शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत अनुपालन कराने, अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने व जनता की समस्याओं का शीघ्रतम निस्तारण करने, हिस्ट्रीशीटरों व टॉप-10/जिलाबदर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं वांछित/वारंटियो की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने तथा जनपद में पुलिस की छवि व्यवहार कुशल बनाए रखने आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत कार्रवाई करने व आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मतदान को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराए जाने एवं विशेष रूप से शस्त्र सत्यापन एवं शस्त्र निरस्तीकरण आदि के संबंध में भी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील मतदान केन्द्र के गांव/मजरे हैं, का लगातार भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीजी ने कोरोना संक्रमण के पुनः बढ़ने पर थर्मल स्कैनर, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें