फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रही महिला से पुलिसकर्मी बता उतरवाई चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी में मंदिर जा रही महिला को घटना का डर दिखाकर खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए दो शातिर ठग सोने की चेन ठगकर फरार हो गए। शातिर कागज में नकली चेन थमा गए। महिला को शातिर ठग ने पुलिस का आईकार्ड भी दिखाया। महिला ने कागज खोलकर देखा तो ठगी का पता चला। पीडि़ता ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरिता सारंगी सुपरटेक अपार्टमेंट में रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर जा रही थीं। रास्ते में मंदिर से पहले पार्क के सामने दो युवक उनके पास सफेद कपड़ों में आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोक लिया। उन्होंने ने कहा कि यहां लगातार घटनाएं हो रही हैं। वह सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दें। वह कागज में लपेटकर उसे उनके पर्स में रखकर दे देंगे। महिला ने इस पर इंकार कर दिया। झांसे में लेने के लिए एक शातिर ने उन्हें पुलिस का आईकार्ड भी दिखाया। इसके बाद कहा कि हमारी बात मान लो। इसके बाद महिला ने अपनी चेन उतारकर अपने पर्स में रख ली। शातिरों ने महिला से कहा कि हमे देखना है कि चेन सुरक्षित रखी है या नहीं। इसके बाद झांसा देकर शातिरों ने चेन बदलकर पर्स महिला को थमा दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद कौशांबी थाने में शिकायत दी। महिला ने बताया कि चेन के साथ लॉकेट भी था। एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें