फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर प्रान्त की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
बीबीनगर पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब तस्कर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना पुलिस ने चेकिंग के के दौरान हरियाणा से शराब ला रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक गाड़ी में शराब लेकर अमरोहा बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम कटक नहर पुल ( बुलंदशहर औऱ जनपद हापुड़ बॉर्डर) पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक कार को रोकने पर चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक नीरज निवासी सोनीपत हरियाणा ने बताया कि वह इस शराब को अमरोहा बेचने जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें