फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरा फार्म मामले में दबिशें जारी, पुलिस को छका रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने शीरा फर्म में कम बिल दिखाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने और बिल के अनुसार गुणवत्ता न मिलने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि, कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। देहात पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेने का दावा कर रही है। तीन दिन पहले कोतवाली देहात में आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि उनके द्वारा एक सूचना पर हीरापुर स्थित वेद एंड कोप फर्म पर छापामार कार्रवाई की गई। वहां मौके पर शीरे की मात्रा बिल के सापेक्ष अधिक पाई गई। बिल के अनुसार शीरे की गुणवत्ता नहीं मिली। फर्म द्वारा राजस्व विभाग के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक अग्रवाल, तुषार अग्रवाल निवासी टीचर्स कालोनी, बुलंदशहर और सुनील कुमार निवासी गढ़मुक्तेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली देहात प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें