फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा कांड: शूटरों तक नहीं पहुंच सके पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। धनौरा प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शूटरों को पकड़ पाना बुलंदशहर पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। शूटरों की पहचान होने का दावा करने के बाजवूद आज तक पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच सकी है। इनकी तलाश में लगी टीम अब कई जिलों की खाक छान कर शांत बैठ गई है। गत 21 मार्च को गांव धनौरा के बाहर धर्मपाल, अपनी पत्नी, दो बेटों और गनर के साथ गांव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आए कार और बाइक सवार शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायरिग धर्मपाल व उनके गनर सिपाही विश्वेंद्र ने भी की। लेकिन बदमाशों की गोली से धर्मपाल के बेटे संदीप की मौत हो गई थी और गनर व धर्मपाल जख्मी हो गए थे। वारदात को अंजाम देकर शूटर फरार हो गए थे। इस मामले में धर्मपाल के बेटे ने जेल में बंद अमित धनौरा, उसके पिता राजेंद्र, हरेंद्र तथा देवेंद्र को नामजद किया था और छह अज्ञात को आरोपी बनाया था। इसमें पुलिस ने हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो शूटरों की पहचान करने का दावा किया था। यह शूटर अलीगढ़ और फरिदाबाद के बताए जा रहे थे। इनकी तलाश के लिए स्वाट टीम, सर्विलांस टीम तथा थाना पुलिस को लगाया गया था लेकिन आज तक शूटर पकड़े नही जा सके हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शूटरों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। कुछ इनपुट मिला है, जिसके आधार पर जांच-पड़ताल कर टीम लगातार दबिश डाल रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें