फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स में तैनात युवक को पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी युवती की शादी एयरफोर्स में तैनात हरियाणा के झज्जर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोपी पति शादी के बाद से ही पीड़िता से दहेज में कर के लिए आठ लाख रुपये की मांग कर रहा था था। देहात पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी डिम्पी शर्मा ने बीते दिनों देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उसने बताया था कि उसकी शादी तीन दिसंबर 2017 को हरियाणा के जिला झज्जर के थाना बहादुरगढ़ के मोहल्ला वेदांत नगर निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। एयरफोर्स में तैनात जवान अभिषेक शादी के समय गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में तैनात था और वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर में तैनात है। डिम्पी का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। कार खरीदने के लिए पति आठ लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर अभिषेक ने अपनी मां शारदा देवी व बड़े भाई कृष्ण कुमार के साथ मिल कर मारपीट करना शुरू कर दिया। नशीला पदार्थ खिला कर उसे रात को रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया, लेकिन तब भी उसकी जान बच गई। डिम्पी ने बताया कि, इसके बाद भी वह घर पहुंची तो अभिषेक ने माफी मांग ली और कुछ दिन तो ठीक रहा लेकिन, फिर मारपीट कर रुपयों की मांग शुरू कर दी। इसी के चलते सितंबर 2019 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद यहां पहुंच कर 22 सितंबर 2019 को डिम्पी ने कोतवाली देहात में पति, सास व जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। तभी से बयान के लिए पुलिस ने कई बार नोटिस भेजा , लेकिन हर बार अभिषेक ड्यूटी पर होने की बात बोल कर नही आया। इसी बीच डिम्पी ने अदालत में खर्चे का केस डाल दिया। इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया कि सोमवार को तारीख पर अदालत पहुंचे अभिषेक के आने की सूचना मिली तो देर शाम लौटते हुए उसे पकड़ लिया। मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें