फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से निकली विवाहिता से मारपीट, दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता पर आरोपियों ने न्यायालय परिसर के बाहर फैसला न करने पर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी  देकर चले गए। मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  जानकारी के अनुसार खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी प्रियंका ने तहरीर देकर बताया कि उसका गाजियाबाद निवासी युवक रविंद्र व अन्य से विवाद चल रहा है। उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार को पीडि़ता न्यायालय में उक्त मामले में तारीख करने के लिए आई थी। जहां आरोपी रविंद्र व अन्य लोग भी आए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीडि़ता पर मामले में फैसला करने का दबाव बनाया। लेकिन, पीडि़ता ने फैसला करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ न्यायालय परिसर के बाहर जमकर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें