फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर के लिए दो माह पूर्व ही खोद डाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका क्षेत्र के सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कार्य को लेकर कई बार शिकायतें हो चुकी हैं। सोमवार को हंस विहार के लोगों ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि दो माह पूर्व सड़क खोद दी, लेकिन आज तक न तो सड़क बनी और न ही सीवर लाइन डली। हंस विहार निवासी गजेन्द्र सिंह तेवतिया ने बताया कि जलनिगम द्वारा लगभग दो माह पूर्व सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोद डाली थी, लेकिन आज तक सीवर लाइन का कार्य शुरू नहीं किया है। क्षेत्र में निजी अस्पतालों के होने के कारण मरीजों व स्थानीय लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें हो रही हैं। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। धूल मिट्टी से प्रदूषण फैल रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मुख्य मार्ग होने के कारण हंस विहार सहित 16 कॉलोनियों के लोगों का यहां से आवागमन होता है। लोगों ने डीएम से सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें