गार्डेनिया ग्लेमर में निर्विरोध चुनी गई एओए कार्यकारिणी
- सोसायटी में नौ पदों पर हुए केवल नौ नामांकन
- निर्विरोध कार्यकारिणी घोषित अब आपस में तय करेंगे अध्यक्ष पद
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित गार्डेनिया ग्लेमर
सोसायटी की कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ है। अब यह नौ लोग आगामी सप्ताह में बैठक कर आपस में अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर आपसी सहमति से एक दूसरे को मनोनीत करेंगे।
चुनाव कमेटी के सदस्य अशोक वर्धन ने बताया कि सोसायटी में एओए पदों के लिए महज नौ लोगों ने अपना नामांकन कराया। इस तरह एक पद भी दो-दो नामांकन नहीं मिले। ऐसे में चुनाव कमेटी द्वारा सभी नौ लोगों को एओए कार्यकारिणी में चुन लिया गया। अशोक वर्धन ने बताया कि फिलहाल अभी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हुआ है। कार्यकारिणी टीम की बैठक इसी सप्ताह कराई जाएगी। इन्हीं में से सहमति के द्वारा फेडरेशन के पदाधिकारियों का नाम घोषित किया जाएगा। नौ कार्यकारिणी में सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रामबीर सिंह, डा. कमलेश कुमार, आशा मुरलीधरण, ओंकार सिंह तोमर, मनोज मित्तल, सच्चिदानंद राय, शुजैन एवं विवेक विशाल को चुना गया है।