फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित चीनी मिल रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जहांगीराबाद चीनी मिल में तैनात विद्युत कर्मचारी रामप्रवेश पासवान का पुत्र गुड्डू उर्फ नितिन (20) शुक्रवार देर शाम किसी काम से जहांगीराबाद आया था। देर शाम लगभग आठ बजे घर वापस जाते समय चीनी मिल गुचावली मार्ग के बीच में सामने की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने नितिन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू उर्फ नितिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि मामले में अभी कोई तहरीर नही दी गई है।कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें