फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़, दो बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद/बुलंदशहर। स्वाट टीम और जहांगीराबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दो गोकशों समेत कुल आठ तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे, एक जिंदा गौवंश और कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। घायल दोनों गोकशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों मामले को काफी व अन्य अपराधों के दर्ज हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम संयुक्त रुप से वांछित अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। देर रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रिवाड़ा के जंगल में कुछ बदमाश गौकशी की घटना करने के लिए एकत्र है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिस टीमों द्वारा रिवाड़ा के जंगल में पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। टीम ने दोनों घायलों समेत कुल 8 बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि, दो अन्य बदमाश मौके से दो टाटा 407 गाड़ियों को लेकर भागने में सफल रहे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए घायल बदमाशों की पहचान अकबर पुत्र फूल खां और मेहंदी हसन उर्फ भालू उर्फ महमूद पुत्र जसौदी निवासी गांव रोहिन्दा थाना अरनिया के रूप में हुई। जबकि, अन्य बदमाशों की पहचान आसू पुत्र भूरा, बिल्लू पुत्र शब्बीर, सलमान पुत्र लखपति, बुन्दु पुत्र पीरा, दरोगा पुत्र जफुआ निवासी रोहिन्दा थाना अरनिया और  तैय्यब पुत्र फकीरा निवासी हातमाबाद थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। बदमाशो के पास से पुलिसने पांच तमंचे, कई कारतूस, एक जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण और 3320 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी जहांगीराबाद में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश अकबर थाना अरनिया का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2010 में थाना कोतवाली देहात के चोला चौराहे पर गौवंश से भरे अपने वाहन से पुलिस बेरियर को तोड़ते हुए बेरियर सहित कांस्टेबल चालक महेन्द्र दत्त गौतम की घसीटकर हत्या की गई थी। सभी गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अन्तर्राज्यीय गौकश एवं पशु चोर गिरोह के सदस्य है। जिनके द्वारा आर्थिक लाभ करने के उद्देश्य से गौकशी आदि संगीन घटनाएं कारित की जाती है।  दर्ज हैं दर्जनों मामले एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश अकबर व मेहंदी हसन उर्फ भालू उर्फ महमूद के खिलाफ विभिन्न जनपदों, राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, पशु चोरी समेत करीब 14-14 मामले दर्ज हैं। जबकि, आरोपी आसू के खिलाफ 10, आरोपी सलमान के खिलाफ 4, आरोपी बिल्लू व बुन्दु के खिलाफ 3-3 मामले दर्ज हैं। अपने वाहनों से करते लूट और चोरी, डासना में होता कटान पुलिस की माने तो सभी बदमाश अपने वाहनों का इस्तेमाल पशु चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे। रात में चोरी और लूट कर डासना समेत विभिन्न स्थानों पर पशुओं का कटान करा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें