फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब मेला से अभिभावक कर रहे एक दूसरे का सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
किताब मेला से अभिभावक कर रहे एक दूसरे का सहयोग - इंदिरापुरम के साथ ही अब नोएडा, गाजियाबाद में भी लग रहा किताब मेला - इंदिरापुरम निवासियों के सहयोग से 2 अप्रैल को नोएडा में लगाया जाएगा मेला माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना काल के दौरान बच्चों की पढ़ाई का खर्च हल्का करने के उद्देश्य से सिद्धयातन फाउंडेशन की ओर से  लगाए जा रहे पुस्तक मेला से अभिभावकों को सहूलियत मिल रही है। यही वजह है कि तीन बार इंदिरापुरम में यह मेला लगाए जाने के बाद अब नोएडा की सोसायटी में भी पुस्तक मेला लगाया जाएगा। वहीं गाजियाबाद अभिभावक संघ भी 4 अप्रैल को गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में किताब मेला लगाए जाने की तैयारी कर रहा है। क्लाउड नाइन निवासी साकेत जैन ने बताया कि उन लोगों ने एक छोटा सा प्रयास किया जो सफल रहा। लोग इस पुस्तक मेले का लाभ उठा रहे हैं। वैसे भी लॉक डाउन के दौरान लोग अतिरिक्त खर्चे से बचना चाहते हैं। ऐसे में पुस्तक मेला लोगों का खर्च कम करने में मददगार साबित हो रहा है। साकेत जैन ने बताया कि अब तक तीन मेला वह इंदिरापुरम के ऋषभजैन मंदिर में लगा चुके हैं। इसके बाद अब चौथा नोएडा के गौड़ सिटी-2 में दो अप्रैल को यह पुस्तक मेला लगाया जाएगा। वहीं गाजियाबाद अभिभावक संघ के पदाधिकारी विवेक त्यागी ने बताया कि उन लोगों द्वारा भी पुस्तक मेला गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में 4 अप्रैल को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें