फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग, लाखों की फसल खाक

विज्ञापन
आग लगने से नष्ट हुई फसल को देखते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव उटरावली के जंगल में एक किसान की लाखों रुपये कीमत की गेहूं की फसल बुधवार को जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन में हुई स्पार्किंग को माना जा रहा है। वहीं, सूचना देने के करीब तीन घंटे देरी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। नगर के गांव उटरावली निवासी प्रेम नारायण ने बताया कि गांव के निकट ही उसके खेत हैं। जिसमें उसने करीब दस बीघा जमीन पर गेहूं की फसल बोई हुई थी। जिसका अब कटान होना था। खेत के ऊपर से एचटी लाइन के तार गुजर रहे हैं। बताया कि बुधवार सुबह करीब दस बजे उनकी फसल में आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दस बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग लगते ही अग्रिशमन विभाग को भी सूचना दी गई थी। लेकिन, दमकल की गाड़ी करीब तीन घंटे देरी से दोपहरी एक बजे पहुंची। लेकिन, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं, प्रेम नारायण ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये की फसल नष्ट हो गई है। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एचटी लाइन से हुई स्पार्किंग से होना सामने आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें