दिल्ली कोल्ट्स क्लब ने जीती बसंत लाल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी
-आलोक सिंह को विजेता टीम से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। थर्ड बसंतलाल मेमोरियल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर बुधवार को दिल्ली कोल्ट्स क्लब ने सात विकेट से मैच जीत कर कब्जा कर लिया। मोहन मिकिंस ग्राउंड पर में टॉस विजेता एस्टर यंग स्टार ने बल्लेबाजी कर 126 रन बनाकर लक्ष्य दिया। दिल्ली कोल्ट्स क्लब ने तीन विकेट पर 130 रन बना लिए। विजेता टीम के आलोक सिंह को मैन ऑफ द मैच और शिवा चौहान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी दी गई।
टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एस्टर यंग स्टार एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया। रौनक ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। समयक जैन के बल्ले से 18 रन का योगदान मिला। गेंदबाज आलोक सिंह ने 5.3 ओवर में 18 रन देकर टीम के अहम तीन विकेट चटका दी। दीपक ढिल्लो और नितिन वर्मा को दो-दो विकेट की सफलता मिली। टीम ने 38.3 ओवर में 126 रन का आसान स्कोर बनाकर लक्ष्य दिया। दिल्ली कोल्ट्स क्लब से धर्मेंद्र शर्मा ने नाबाद 44 रन और तुषार त्यागी 18 रन बना पाए। संदीप सांगवान ने भी नॉट आउट 39 रन की पारी खेली। टीम ने 130 रन पर सात विकेट से मैच जीता और टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम के आलोक सिंह मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर यश गर्ग, बेस्ट बैट्समैन लक्ष्य थरेजा और शिवा चौहान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट से पुरस्कृत किया गया।
-----------------------------
सुमित कुमार